जमशेदपुर. न्यू बारीडीह ब्वॉयज क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले दुर्गापूजा महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को भूमिपूजन के साथ हुआ. इस वर्ष पूजा का मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा गिटार मॉडल पर आधारित अनूठा पूजा पंडाल होगा.
पूजा कमेटी के प्रमुख अंशु सिंह ने बताया कि पंडाल को आकर्षक स्वरूप देने के लिए पश्चिम बंगाल के कारीगरों की मदद ली जा रही है. गिटार मॉडल पर आधारित पंडाल पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा.
भूमिपूजन में कमेटी के सदस्य रहे मौजूद
भूमिपूजन कार्यक्रम में अध्यक्ष राहुल गुप्ता, महासचिव करण सिंह, कोषाध्यक्ष अमन, अमित, जीएन साहा, संजीव सिंह, अखिलेश चौधरी, बंते उर्फ रज्जे, बाबू, क्षितिज नायक उर्फ नाइट समेत पूजा कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे. कार्यक्रम के साथ ही पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.
