काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा आयोजित आइसीएसइ और आइएससी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होने के बाद स्क्रूटनी और री-इवैल्यूएशन के नतीजे भी सामने आ गये हैं.
शहर के 300 से अधिक छात्रों के मार्क्स रहे नो चेंज
Jamshedpur News :
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा आयोजित आइसीएसइ और आइएससी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होने के बाद स्क्रूटनी और री-इवैल्यूएशन के नतीजे भी सामने आ गये हैं. इस बार शहर के विभिन्न स्कूलों के 300 से अधिक विद्यार्थी अपने प्रारंभिक परीक्षा परिणामों से असंतुष्ट थे, जिसके बाद उन्होंने बोर्ड के समक्ष री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया था. बोर्ड से प्राप्त जानकारी और शहर के विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपलों से हुई बातचीत के अनुसार, पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों में सबसे अधिक संख्या मैथ और इंग्लिश विषयों के परीक्षार्थियों की थी. हालांकि, स्क्रूटनी के बाद अधिकांश विद्यार्थियों के अंकों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है, जिससे कई छात्रों को निराशा हाथ लगी.
केएसएमएस के अचिंत्य गुप्ता चमके, इंग्लिश में बढ़े अंक
इस पूरे री-इवैल्यूएशन प्रोसेस में केरला समाजम मॉडल स्कूल के छात्र अचिंत्य गुप्ता के लिए अच्छी खबर आयी. अचिंत्य के अंग्रेजी पेपर के अंकों में संशोधन किया गया है. री-इवैल्यूएशन के बाद उनके इंग्लिश पेपर का स्कोर बढ़कर 95 मार्क्स हो गये हैं. अंग्रेजी विषय में हुए इस आंशिक सुधार की बदौलत अचिंत्य गुप्ता का कुल शैक्षणिक एग्रीगेट (औसत प्रतिशत) अब 99 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जो उनके पहले घोषित परिणाम से अधिक है. अचिंत्य की इस सफलता और अंकों में हुए सुधार पर विद्यालय प्रबंधन और उनके परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.