Jamshedpur News : जस्टिस फॉर मेहंदी : सादे लिवास में कोर्ट में घूमती रही पुलिस, चकमा देकर आरोपी प्रेम ने किया सरेंडर

Jamshedpur News : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में बजरंग चाय दुकान की संचालिका मेहंदी कुमारी पर हमले के मामले में नामजद आरोपी प्रेम कुमार ने बुधवार को पुलिस को चकमा देकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया.

गेट नंबर-3 पर चेंकिंग और सीसीटीवी कैमरे की नजर से बचकर पहुंचा कोर्ट

सीजेएम ने भेजा जेल, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में बजरंग चाय दुकान की संचालिका मेहंदी कुमारी पर हमले के मामले में नामजद आरोपी प्रेम कुमार ने बुधवार को पुलिस को चकमा देकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया.

प्रेम कुमार ने अपने अधिवक्ता गौरव पाठक और साकेत सुमन के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर किया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस सुबह से ही सादे लिवास में कोर्ट परिसर में मौजूद थी और तीनों गेट पर सख्त चेकिंग की जा रही थी. इसके बावजूद वह गेट नंबर-3 से प्रवेश कर सीसीटीवी कैमरों की नजर से बचते हुए कोर्ट पहुंच गया. सरेंडर की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस कोर्ट पहुंची, लेकिन तब तक अदालत उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दे चुकी थी.

मामले में पहले ही भुइयांडीह निवासी अभय तिवारी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि सन्नी मिश्रा समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. गौरतलब है कि 6 अप्रैल की रात कुछ युवकों ने दुकान पर हंगामा कर मेहंदी कुमारी पर गर्म चाय फेंक दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी थी. टीएमएच में उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद से ही शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों में आक्रोश था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >