वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जुस्को स्कूल, कदमा के कुडी महंती ऑडिटोरियम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जूनियर काउंसिल के अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में नवनिर्वाचित युवाओं को ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल झुमझुमी नंदी ने की. उनके साथ वाइस प्रिंसिपल आनंदिता रॉय, सीनियर स्कूल समन्वयक कमर अली और जूनियर स्कूल समन्वयक सीमा तिवारी भी उपस्थित थे. समारोह के दौरान जूनियर स्कूल के हेड बॉय इशाक अहमद और हेड गर्ल हैका सरफराज सहित काउंसिल मंत्रियों, डिप्टी हाउस लीडर्स और असिस्टेंट हाउस लीडर्स को आधिकारिक बैज और सैश पहनाये गये.
जुस्को स्कूल कदमा में जूनियर काउंसिल के अलंकरण समारोह आयोजित
जुस्को स्कूल कदमा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जूनियर काउंसिल का अलंकरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें नवनिर्वाचित छात्रों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

जुस्को स्कूल, कदमा के कुडी महंती ऑडिटोरियम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जूनियर काउंसिल के अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया. | Prabhat Khabar Network