Jsca b divsion: गुलशेर आलम का अर्धशतक, टाटा सेरसा जीता

जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच टाटा सेरसा की टीम ने जुगसलाई क्रिकेट क्लब को 43 रन से हराया.

जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में गुरुवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच टाटा सेरसा की टीम ने जुगसलाई क्रिकेट क्लब को 43 रन से हराया. टाटा सेरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए. गुलशेर आलम ने 71 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. जुगसलाई के अंशित शौर्या ने चार विकेट लिये. जवाब में जुगसलाई क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 115 रन ही बना सकी. स्नेहिल राज ने 35 रन बनाए. टाटा सेरसा के मनीष पांडे को दो विकेट मिला. टाटा सेरसा के गुलशेर आलम प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >