JSCA B DIVISION : हिना एलायड ने नेशनल क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में हिना एलायड की टीम 7 विकेट से जीत हासिल की.

जमशेदपुर. हिना एलायड की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में नोबल क्रिकेट क्लब को सात विकेट से मात दी. नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.5 ओवर में दस विकेट पर 103 रन बनाए. जीत कुमार ने 18 रनों का योगदान दिया. हिना एलायड के आयुष कुमार और अल्ताफ अंसारी ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में हिना एलायड की टीम 18.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाकर मैच जीत लिया. तंजिल-उल-हक ने 41 रनों की पारी खेली. नेशनल क्रिकेट क्लब के पारस नाथ राउत ने दो विकेट चटकाये. आयुष कुमार प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >