JSCA B DIVISION CRICKET LEAGUE: जमशेदपुर ब्लूज ने विकास क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने विकास सीसी को मात दी.

जमशेदपुर. जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में विकास क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया. विकास क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.3 ओवर में दस विकेट पर 191 रन बनाए. अमित कच्छप ने 61 व साकिब रफीक ने 42 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर ब्लूज के अल्हान मुर्मू ने तीन व विवेक सिंह ने दो विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर ब्लूज की टीम 26.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाकर मैच जीत लिया. भागराई मुर्मू ने 70 व उज्ज्वल यादव ने 40 रनों का योगदान दिया. विकास की के तिलका मुर्मू ने दो विकेट लिये. अल्हान मुर्मू प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >