Jsca a divisiont20: रुरल ब्लू के खिलाफ एल टाउन की टीम 67 रन से जीती

कीनन स्टेडियम में गुरुवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में एल टाउन की टीम ने रूरल ब्लू को 67 रन से हराया.

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में गुरुवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में एल टाउन की टीम ने रूरल ब्लू को 67 रन से हराया. एल टाउन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाए. आयुष कुमार ने 36 व हिमांशु कुमार ने 25 रन बनाए. रूरल ब्लू के अखिलेश कुमार ने तीन विकेट लिये. जवाब में रूरल ब्लू की टीम 15 ओवर में 83 रन पर सिमट गयी. एल टाउन की ओर से आयुष कुमार ने चार व सोनू कुमार सिंह ने तीन विकेट लिये. आयुष कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >