Jsca a divisiont20: सुप्रियो ने जड़ा शतक, यंग ब्वॉयज की टीम जीती

कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में यंग ब्वॉयज की टीम ने मॉर्डन क्रिकेट क्लब को 31 रन से हराया.

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में यंग ब्वॉयज की टीम ने मॉर्डन क्रिकेट क्लब को 31 रन से हराया. मॉर्डन क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन बनाए. सुप्रियो चक्रवर्ती ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंद में 7 चौके व 10 छक्के की मदद से 118 रन बनाए. विजय शंकर मिश्रा ने चार विकेट लिये. जवाब में मॉर्डन क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 144 रन ही बना सकी. शुभम वर्मा ने 37 और गौरव कुमार ने 30 रनों की पारी खेली. यंग ब्वॉयज के अबरार हसन को तीन विकेट मिला. सुप्रियो प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >