Jfc under 14 team : एसएसइ बीएफसी ने जेएफसी अंडर-16 टीम को ड्रॉ पर रोका

गोवा के मडगांव में गुरुवार को जेएफसी व एसएसइ बीएफसी सॉकर स्कूल्स के बीच एआइएफएफ अंडर-16 जूनियर फुटबॉल लीग के फाइनल राउंड के ग्रुप-बी का मैच खेला गया.

जमशेदपुर. गोवा के मडगांव में गुरुवार को जेएफसी व एसएसइ बीएफसी सॉकर स्कूल्स के बीच एआइएफएफ अंडर-16 जूनियर फुटबॉल लीग के फाइनल राउंड के ग्रुप-बी का मैच खेला गया. रोमांच से भरा यह मैच 3-3 गोल के साथ ड्रॉ रहा. मैच के चौथे मिनट में ही एसएसइ बीएफसी की टीम ने टी साइ सूर्या के गोल की मदद से बढ़त बनायी. जेएफसी की टीम ने काउंटर अटैक करते हुए मैच के 20वें मिनट में सुखलाल जमुदा की गोल की बदौलत मैच में 1-1 गोल की बराबरी हासिल कर ली. 43वें मिनट में मोंटी देवगम व 44वें मिनट में मार्शल हेंब्रम ने गोल दागते हुए जेएफसी की टीम को मुकाबले में 3-1 से आगे कर दिया. 50वें मिनट में रणवीर अंकित ने एक शानदार गोल करते हुए एसएसइ बीएफसी की मैच में वापसी करायी. जीत के करीब पहुंची जेएफसी की टीम को मैच के इंजरी टाइम (90 6वें मिनट) में झटका लगा. एसएसइ बीएफसी को मैच के अंतिम क्षण में एक पेनाल्टी मिला. इसका फायदा उठाते हुए एसएसइ बीएफसी के रणवीर अंकित ने गोल किया और अपनी टीम को मुकाबले में 3-3 गोल की बराबरी दिला दी. जमशेदपुर के मार्शल हेंब्रम प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >