जमशेदपुर. जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग में सोमवार को दो मुकाबले खेले गये. सुमंत मूलगावकर स्टेडियम (टेल्को) में खेले गए ग्रुप-ए के मैच में सिदो-कान्हू फेस्टिवल एसोसिएशन ने विजन एपेक्स फुटबॉल क्लब को 2-1 से हरा दिया. सिदो-कान्हू की ओर से आकाश मुर्मू ने 24वें और राकेश मुर्मू ने 58वें मिनट में एक-एक गोल किए. वहीं, विजन एपेक्स फुटबॉल क्लब के लिए एकमात्र गोल बाबू हेंब्रम ने 49वें मिनट में किया. दूसरी ओर, आर्मरी मैदान में खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले में सिदो-कान्हू मेमोरियल क्लब ने आदिवासी ऋतुई गोंडाई क्लब को 2-1 से मात दी. सिदो-कान्हू मेमोरियल क्लब के बबलू मार्डी ने मैच के तीसरे और 35 3वें मिनट में शानदार गोल दागकर टीम को अजेय बढ़त दिलायी. आदिवासी ऋतुई गोंडाई क्लब के देव मुखी ने मैच के 70वें मिनट में गोल कर हार के अंतर को कम जरूर किया, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.
रोमांचक मैच में सिदो-कान्हू फेस्टिवल एसोसिएशन की टीम जीती
जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग में सिदो-कान्हू फेस्टिवल एसोसिएशन और सिदो-कान्हू मेमोरियल क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

a division | Prabhat Khabar Network