रोमांचक मुकाबले में अरुणा समिति ने एससीजे को 3-2 से हराया

जमशेदपुर. गोपाल मैदान में खेले गये जेएसए सुपर डिवीजन लीग के एक रोमांंचक मुकाबले में अरुणा समिति की टीम ने स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर (एससीजे) को 3-2 से मात दी

जमशेदपुर. गोपाल मैदान में खेले गये जेएसए सुपर डिवीजन लीग के एक रोमांंचक मुकाबले में अरुणा समिति की टीम ने स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर (एससीजे) को 3-2 से मात दी. एससीजे के कृष्णा बोदरा ने 23वें मिनट में एक बेहतरीन गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिलायी. 43वें मिनट में अरुणा समिति ने अभय मुखी के गोल की मदद से मैच में बराबरी हासिल कर ली. हाफ टाइम (45वें) से ठीक पहले एससीजे के गोकुल मार्डी ने गोल करते हुए अपनी टीम को मुकाबले में 2-1 की बढ़त दिला दी. हाफ टाइम के बाद अरुणा समिति ने काउंटर अटैक करते हुए 57वें मिनट में अभय मुखी के गोल की बदौलत मुकाबले में 2-2 की बराबरी हासिल कर ली. 75वें मिनट में अभय ने अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए अरुणा समिति को मैच में 3-2 की अजेय बढ़त दिला दी. टेल्को में बुधवार को ग्राम विकास केंद्र और जंगल टाईगर फुटबॉल क्लब के बीच सुपर डिवीजन लीग का मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >