Jharkhand Sabar Tribe News: जमशेदपुर के पास तामुकबेड़ा सबर टोला में एक महीने में सर्पदंश से दो सबर की मौत

Jharkhand Tribe News: एक महीने पहले गुरुवारी सबर के पोता सुकू सबर को सांप ने काट लिया. उसकी मौत हो गयी. तामुकबेड़ा सबर टोला की बालिका सोरेन (55) की भी एक महीने पहले सर्पदंश से मौत हो गयी. करीब 8 महीने पहले गुरुवारी के पति और सुकू के दादा कंचन सबर की टीबी से मौत हो गयी थी.

Jharkhand Tribe News: झारखंड की औद्योगिक नगरी और पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर से करीब 21-22 किलोमीटर की दूरी पर बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत एक सबर टोला है. नाम है तामुकबेड़ा सबर टोला. गांव में बिजली और पानी है. तीन दशक पहले सरकार ने मकान बनाकर दिया था, लेकिन अब उसकी छत ढह चुकी है. टूट चुकी है. एक महीने के भीतर यहां दो सबर की मौत हो चुकी है. दोनों मौतें सर्पदंश से हुई हैं.

एक महीने में दो लोगों को सांप ने काटा

एक उम्रदराज महिला को सांप ने काट लिया, तो एक बच्चे की भी सर्पदंश से मौत हो गयी. इस टोला की गुरुवारी सबर अपने बेटे बिपिन सबर और उसकी पत्नी एवं बेटे के साथ घर के पीछे बने शौचालय में रह रही है. एक महीने पहले गुरुवारी सबर के पोता सुकू सबर को सांप ने काट लिया. उसकी मौत हो गयी. तामुकबेड़ा सबर टोला की बालिका सोरेन (55) की भी एक महीने पहले सर्पदंश से मौत हो गयी. करीब 8 महीने पहले गुरुवारी के पति और सुकू के दादा कंचन सबर की टीबी से मौत हो गयी थी.

Also Read: आदिम जनजाति की दुर्दशा: मुख्य सड़क से गांव जाने के लिए नहीं रोड, टोले में बना दिया पीसीसी पथ

8 महीने में 3 सबर की हो गयी मौत

इस तरह बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर दलमा की तराई में बसे तामुकबेड़ा सबर टोला में 8 महीने में तीन सबर की मौत हो चुकी है. इस टोला में इस समय आदिम जनजाति के 11 परिवार निवास करते हैं. बिजली-पानी तो इनके टोले में है, लेकिन अन्य कोई सुविधा नहीं है. मुख्य सड़क से गांव में जाने के लिए पगडंडी है, लेकिन इस गांव में गाड़ी नहीं पहुंच सकती.

Also Read: EXCLUSIVE: झारखंड में आदिम जनजाति की दुर्दशा: बेटे-बहू के साथ शौचालय में रहने को मजबूर गुरुवारी सबर

टोले में आज तक न अधिकारी आया, न जनप्रतिनिधि

तामुकबेड़ा सबर टोला के लोग बताते हैं कि इस गांव में न तो कभी कोई अधिकारी पहुंचा, न ही कोई जनप्रतिनिधि उनकी सुध लेने के लिए आया. लुकान सबर को छोड़कर किसी को भी पेंशन नहीं मिलती. हालांकि, 18 साल की उम्र के बाद हर सबर पेंशन पाने का हकदार है. सरकार इन्हें सिर्फ चावल और नमक देती है. बाकी किसी सरकारी योजना का लाभ इन्हें नहीं मिल रहा.

Also Read: Jharkhand Primitive Tribe News: चावल-नमक के सहारे जीने को मजबूर सबर आदिम जनजाति, नहीं मिलती पेंशन

लकड़ी चुनकर लाते हैं, तो मिलते हैं 20-3- रुपये

पांचवीं पास लव सबर बताता है कि रोजी-रोटी जंगल के भरोसे ही है. एक दिन लकड़ी चुनकर लाते हैं, तो बदले में 30 रुपये मिलते हैं. उसी से गुजारा करते हैं. आसपास में जो थोड़े-बहुत खेत हैं, उसमें अनाज उगा लेते हैं. घर के ही पास की जमीन पर बैंगन और खेक्सा की खेती कर लेते हैं. चिकन और मीट तो हमें नसीब नहीं होता है, लेकिन बारिश के सीजन में घोंघा का मांस जरूर खा लेते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >