टाटा स्टील के क्वार्टर में रहते हैं झारखंड के मंत्री, विधायक व सांसद, बन्ना गुप्ता को मिला आवास, तो हुआ खुलासा

टाटा स्टील के क्वार्टरों में सरकारी अधिकारी भी रहते हैं. डीसी, एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, आयकर अधिकारी, रेल एसपी आदि कंपनी क्वार्टर में रहते है. सरकार कोटे के इन क्वार्टर के रखरखाव भी टाटा स्टील ही करती है.

जमशेदपुर, ब्रजेश सिंह : हमारे माननीय (सांसद व विधायक) टाटा स्टील से आवासीय सुविधा ले रहे हैं. इसमें ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं. कई पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद भी इसका लाभ ले रहे हैं. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को कंपनी की ओर से आवास आवंटन के बाद हुआ है खुलासा. पूर्वी सिंहभूम जिले के लगभग सभी जनप्रतिनिधि कंपनी क्वार्टर की सुविधा ले रहे हैं. टाटा स्टील ने हाल ही में मंत्री बन्ना गुप्ता को 51 केडी फ्लैट प्रदान किया है. इसे रिनोवेट करने के बाद मंत्री को हैंडओवर किया जायेगा. जमशेदपुर के सांसद, जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी के विधायकों के अलावा ग्रामीण इलाकों के विधायकों ने भी टाटा स्टील से क्वार्टर लिया है. हालांकि, उन्हें पहली बार यह सुविधा मिली है.

न्यायिक पदाधिकारियों को पहले क्वार्टर, बाद में मिला सरकारी बंगला

जिला जज, सीजेएम समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारियों को जज कॉलोनी में सरकारी बंगला बनाकर दिया गया है. इससे पहले सभी टाटा स्टील के क्वार्टर में रहते थे. न्याय के मामले को देखते हुए कंपनी से लाभ लेने का सवाल उठने के बाद नयी कॉलोनी बनायी गयी. जिला जज के अलावा सीजेएम के लिए अलग से मकान बनवाया गया.

कंपनी बोली-जनप्रतिनिधियों को जरूरत के अनुसार आवंटन

माननीयों को क्वार्टर आवंटित करने के मामले में कंपनी का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को जरूरत और डिमांड के अनुसार क्वार्टर आवंटित किया जाता है. डिमांड की समीक्षा के बाद इस पर फैसला लिया जाता है.

Also Read: जमशेदपुर इंडस्ट्रियल टाउनशिप के गठन की तैयारी पूरी, सरकार और टाटा स्टील के बीच यह फार्मूला तय

दूसरे को आवंटित क्वार्टर में सांसद विद्युत वरण महतो

सांसद विद्युत वरण महतो ने भी यह सुविधा ली है. उनके परिचित और परिजनों के नाम पर आवंटित क्वार्टर में वे रहते हैं और वहीं से कार्यालय भी संचालित करते हैं. सांसद का पैतृक आवास और पारिवारिक संपत्ति सरायकेला-खरसावां जिले में है.

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास भी ले रहे सुविधा

पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के नाम पर भी जमशेदपुर में कंपनी क्वार्टर आवंटित है. विधायक बनने से पहले से वे कंपनी क्वार्टर में हैं. मंत्री और झारखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद कंपनी क्वार्टरों की संख्या बढ़कर छह हो गयी है.

सरकारी अधिकारी भी रहते हैं कंपनी क्वार्टर में

टाटा स्टील के क्वार्टरों में सरकारी अधिकारी भी रहते हैं. डीसी, एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, आयकर अधिकारी, रेल एसपी आदि कंपनी क्वार्टर में रहते है. सरकार कोटे के इन क्वार्टर के रखरखाव भी टाटा स्टील ही करती है. हालांकि क्वार्टर आवंटन को लेकर कई सरकारी कर्मचारियों का आवेदन पेंडिंग है. कई कर्मचारियों को क्वार्टर नहीं मिल रहा है.

Also Read: TATA Job Vacancy: नौकरियों का साल होगा 2024, टाटा स्टील समेत कई कंपनियों में होगी बहाली

इन जनप्रतिनिधियों को क्वार्टर आवंटित

  • रघुवर दास, ओडिशा के राज्यपाल- कुल 6 क्वार्टर एग्रिको में

  • सरयू राय, विधायक, जमशेदपुर पूर्वी- बारीडीह क्वार्टर नंबर 1, 2

  • बन्ना गुप्ता, विधायक, जमशेदपुर पश्चिमी- कदमा केडी फ्लैट 51 नंबर

  • रामदास सोरेन, विधायक, घाटशिला- अमानत रोड, 3 नंबर क्वार्टर

  • संजीव सरदार, विधायक, पोटका- बिष्टुपुर आउटर सर्किल रोड, एच 6/38 नंबर क्वार्टर

  • समीर मोहंती, विधायक, बहरागोड़ा- साकची स्ट्रेट माइल रोड, एस 6/106 नंबर क्वार्टर

  • मंगल कालिंदी, विधायक, जुगसलाई- साकची अमानत रोड, एल2/3 नंबर क्वार्टर

  • सुमन महतो, पूर्व सांसद (शहीद सांसद सुनील महतो के नाम पर आवंटित)- कदमा गणेश पूजा मैदान के पास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >