मानगो: अपहरण, रंगदारी व हत्या के प्रयास के केस में आरोपी को जमानत

आरोपी पहले से दूसरे केस में घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद था, लेकिन इस केस में 19 अक्तूबर 2022 से प्रोडक्शन लगाने पर जेल में बंद है

जमशेदपुर:

झारखंड हाइकोर्ट ने शुक्रवार को मानगो में अपहरण, रंगदारी व हत्या प्रयास के एक केस में जेल में दो सालों से बंद आरोपी राहुल कुमार गुप्ता उर्फ शोले को जमानत दी. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विद्या सिंह ने पैरवी की थी.आरोपी राहुल गुप्ता समेत चार आरोपियों के खिलाफ मानगो थाना में 6 जून 2022 को मुन्ना वर्मा ने एफआइआर की थी. इसमें राहुल कुमार गुप्ता के अलावा रोहित सिंह, कौशिक गोस्वामी व कुंदन सिंह को आरोपी शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >