जमशेदपुर में इंडियन नेवी अफसर के घर में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. हालांकि चोरी कितने की हुई है, इसके संबंध में अब तक पक्की जानकारी नहीं मिल पायी है. घटना के संबंध में आस-पास के लोगों ने बताया कि देवेंद्र सिंह इंडियन नेवी में कार्यरत हैं

गोविंदपुर थाना अंतर्गत यशोदा नगर विजय पथ निवासी ले. देवेंद्र सिंह के घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के गहने की चोरी कर ली. घटना सोमवार देर रात की है. पड़ोस के लोगों को जब देवेंद्र सिंह के घर का ताला टूटा दिखा तो उन लोगों ने पुलिस और देवेंद्र सिंह दोनों को फोन कर घटना की जानकारी दी.

जिसके बाद गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. हालांकि चोरी कितने की हुई है, इसके संबंध में अब तक पक्की जानकारी नहीं मिल पायी है. घटना के संबंध में आस-पास के लोगों ने बताया कि देवेंद्र सिंह इंडियन नेवी में कार्यरत हैं. उनकी पोस्टिंग पोरबंदर में है. करीब एक माह पूर्व वह अपने घर आये थे. उसके बाद अपनी पत्नी के साथ घर में ताला बंद कर वापस पोरबंदर चले गये.

मंगलवार को जब आस-पास के लोगों ने देखा कि उनके मेन गेट का ताला टूटा हुआ है. तब जाकर चोरी की जानकारी मिली. गोविंदपुर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष अर्जुन ने इस संबंध में देवेंद्र सिंह और गोविंदपुर थाना प्रभारी को फोन कर घटना की जानकारी दी. लोगों ने बताया कि देवेंद्र सिंह की दो बेटी है. एक बेटी की शादी हो गयी है. जबकि दूसरी बेटी बेंगलुरु में नौकरी करती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >