जमशेदपुर.आदित्यपुर स्थित एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान में शनिवार से 18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप की शुरुआत हुई. पहले दिन खेले गये 37-40 किलो भार वर्ग के मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम के मोहित दास ने सरायकेला-खरसावां के छोटू करुणा को मात दी. वहीं, 43-46 किलो भार वर्ग में सरायकेला के मोहित कुमार ने धनबाद के कार्तिक को हराया. प्रतियोगिता के अन्य वर्गों में हजारीबाग के विक्रांत साहू, सिमडेगा के यश कुमार मुंडा, सरायकेाल के अनमोल, ईस्ट सिंहभूम के हरिश, गढ़वा के बी प्रकाश रवि, पश्चिमी सिंहभूम के यम्मान रजा ने जीत दर्ज की. झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन व सरायकेला-खरसावां जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 22 जिलों के 165 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर ने किया. मौके पर ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी सह नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी आनंद बिहारी दुबे, सरायकेला-खरसावां डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, सेक्रेटरी राजीव वर्मा और मनोज कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
Jharkhand boxing: पूर्वी सिंहभूम के मोहित ने सरायकेला के छोटू को हराया
जमशेदपुर.आदित्यपुर स्थित एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान में शनिवार से 18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप की शुरुआत हुई.
