Jfc vs odisha fc : जेएफसी व ओडिशा के बीच 21 को जेआरडी में होगा मुकाबला

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व ओडिशा एफसी के बीच 21 मई को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व ओडिशा एफसी के बीच 21 मई को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा. यह मैच रात साढ़े सात बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले के लिए ओडिशा की टीम 19 मई को राजधानी एक्सप्रेस से जमशेदपुर आयेगी. यह मैच जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के लिए सीजन का अंतिम मैच होगा. इस मैच को जीतकर जेएफसी की टीम टॉप-3 में बने रहना चाहेगी. अगर जेएफसी की टीम टॉप-3 में अपनी जगह सुनिश्चित करती है, तो जेएफसी की टीम की एएफसी में खेलने की संभावना बढ़ जायेगी. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 मई को होने वाले मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गयी है. डिस्ट्रिक्ट बाई जोमैटो एप पर टिकट को बुक किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >