Jfc under 14 team : जेएफसी अंडर-14 टीम हारी

एआइएफएफ अंडर-14 सब जूनियर लीग के फाइनल राउंड के एक मैच में फुटबॉल क्लब मैंगलोर ने जेएफसी को 4-2 से हराया.

जमशेदपुर. चेन्नई के महाबलीपुरम में खेले जा रहे एआइएफएफ अंडर-14 सब जूनियर लीग के फाइनल राउंड के एक मैच में फुटबॉल क्लब मैंगलोर ने जेएफसी को 4-2 से हराया. जेएफसी की ओर से कार्तिक मरांडी ने (40वें व 68वें मिनट) ने दो गोल किये. वहीं, मैंगलोर के लिए मोहम्मद सलाह, मोहम्मद रिसाल व मुहसिन सीपी ने एक-एक गोल किया. जेएफसी के आदर्श ने आत्मघाती गोल किया जिसका फायदा मैंगलोर की टीम को मिला. जेएफसी अंडर-14 टीम का अगला मैच छह मई को फुटबॉल फॉर चेंज एकेडमी से होगा. फाइनल राउंड में यह जेएफसी की लगातार दूसरी हार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >