Jfc Abino gomes : जेएफसी के एल्बिनो गोम्स भारतीय फुटबॉल टीम के संभावित खिलाड़ियों में

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के गोलकीपर एल्बिनो गोम्स का चयन यूनिटी कप के लिए भारतीय फुटबॉल टीम के संभावितों खिलाड़ियों में किया गया है.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के गोलकीपर एल्बिनो गोम्स का चयन यूनिटी कप के लिए भारतीय फुटबॉल टीम के संभावितों खिलाड़ियों में किया गया है. भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच खालिद जमील ने गुरुवार को यूनिटी कप के लिए 28 सदस्यीय संभावित टीम की घोषणा की. इन 28 खिलाड़ियों का शिविर आइएसएल की समाप्ति के बाद होगा. इसके बाद भारत की आखिरी 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की जायेगी. जेएफसी के लिए इस सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाले एल्बिनो गोम्स के अलावा भारतीय टीम के गोलकीपरों के संभावितों में गुरप्रीत संधु, विशाल कैथ व ऋत्विक तिवारी का नाम भी शामिल है. यूनिटी कप का आयोजन लंदन में 26 मई से किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा नाइजीरिया, जिंब्बावे व जमैका जैसी टीमें हिस्सा ले रही है. भारत सामना सीधे दूसरे सेमीफाइनल में 27 मई को जमैका से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >