Jamshedpur News : जदयू महानगर इकाई का पुनर्गठन, अशोक उपाध्यक्ष व राजकुमार महासचिव बने

Jamshedpur News : जनता दल (यूनाइटेड) के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने महानगर इकाई का पुनर्गठन किया है. शनिवार को नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गयी.

कार्यकारी अध्यक्ष का पद समाप्त

Jamshedpur News :

जनता दल (यूनाइटेड) के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने महानगर इकाई का पुनर्गठन किया है. शनिवार को नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गयी. उन्होंने स्पष्ट किया कि अब महानगर इकाई में कार्यकारी अध्यक्ष का कोई पद नहीं रहेगा. इसे पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है. नयी कार्यकारिणी में अशोक सिंह को उपाध्यक्ष और राजकुमार पासवान को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. सचिव पद पर आठ सक्रिय सदस्यों की नियुक्ति की गयी है. इनमें विनीत सिंह, दीपक गौड़, पूजा अग्रवाल, मृत्युंजय शर्मा, विनोद सिंह, विकास रजक, धनोज सिंह और राजीव सिन्हा शामिल हैं.

वहीं सन्नी गोप को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है. महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी हैं. उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस पुनर्गठन का मुख्य लक्ष्य पार्टी को बूथ स्तर तक सक्रिय करना और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >