जानकी नवमी उत्सव में गीत-नृत्य और मधुबनी प्रतियोगिता रहा आकर्षण
जानकी नवमी उत्सव में गीत-नृत्य और मधुबनी प्रतियोगिता रहा आकर्षण
विद्यापति परिसर में पूजी गयीं मां जानकी, जलाये गये 2500 दीये
jamshedpur.
मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर की ओर से शनिवार को विद्यापति परिसर गोलमुरी में जानकी नवमी समारोह का आयोजन किया गया. मां जानकी की पूजा से इसकी शुरुआत हुई. परिसर में 2500 दीये जलाये गये. पूनम झा, माला चौधरी संग समस्त मिथिलानी ने मां की पूजा की. सभी ने सामूहिक रूप से भगवती वंदना की. इस दौरान आरुषि व कृष मिश्रा ने रामकथा और जानकी नवमी पर प्रस्तुति दी. नीलम झा के साथ महिलाओं ने पारंपरिक मैथिली गीत गाया. राधा व उनकी टीम ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी. सरिता चौधरी ने नृत्य पेश किया.
सम्मानित हुईं प्रतियोगिता की प्रतिभागी
वहीं, कोहबर, अरिपन व लहठी पर मधुबनी पेंटिंग प्रतियोगिता हुई. साथ ही माता जानकी पर क्विज भी हुआ. जिसमें मिथिलानियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. परिषद की ओर से सभी महिलाओं को चूड़ी, सिंदूर और बिंदी भेंट की गयी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेयर सुधा गुप्ता, डीएसपी जैप अरुणा मिश्रा, रेवा चौधरी, सुधा झा को सम्मानित किया गया. अन्नपूर्णा झा और श्रीलता पाठक ने परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा, रंजीत कुमार झा व पंकज राय को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. माला चौधरी ने स्वागत भाषण दिया. कार्यक्रम का संचालन कविश्री और पुष्पांजलि मिश्रा ने किया. विभा राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पिंकी, रीता झा, निशा झा, सुनीला, मनीषा भास्कर, ममता झा, रुपम झा निर्मल मिश्रा व अन्य का योगदान रहा.