Jamshedpur news. इतवारी, जन शताब्दी मई व जून में कई दिन रद्द, पुरी योग नगरी ऋषिकेश बदले मार्ग से चलेंगी

300 से अधिक रेलगाड़ियों को अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए की गयी रद्द

Jamshedpur news.

साउथ ईस्टर्न रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए कई रेलगाड़ियों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट व डायवर्ट किया है. रेलवे ने जारी सूचना में कहा कि यात्रियों को होनेवाली असुविधा के लिए खेद है. विगत तीन-चार माह में एसइ रेलवे ने 300 से अधिक रेलगाड़ियों को अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए रद्द, शॉट टर्मिनेट व बदले हुए मार्ग से चलाने का फैसला किया है.

रेलवे ने रद्द की गयीं रेलगाड़ियां

रेलवे ने हावड़ा जगदलपुर एक्सप्रेस (18005) को 20 व 27 मई, 3, 10, 17 व 24 जून को रद्द किया है. इसके अलावा जगदलपुर हावड़ा एक्सप्रेस (18006) को 22 व 29 मई, 5, 12, 19 व 26 जून, टाटानगर इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (18109-18110) को 21, 24, 28 व 31 मई, 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 व 28 जून, हावड़ा बड़बिल हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस (12021-12022) को 21, 24, 28 व 31 मई, 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 व 28 जून, टाटानगर गुआ टाटानगर मेमू (68003-68004) 21, 24, 28 व 31 मई, 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 व 28 जून, टाटानगर- राउरकेला टाटानगर (68043-68044) 21, 24, 28 व 31 मई, 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 व 28 जून, टाटानगर बिलासपुर एक्सप्रेस (18113) 21 मई, 4, 11, 18 व 25 जून, बिलासपुर टाटानगर एक्सप्रेस (18114) को 22 मई, 5, 12, 19 व 25 को रद्द किया गया है.

शॉर्ट टर्मिनेट की गयीं रेलगाड़ियां

हावड़ा टीटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस (12871) टाटानगर तक 21, 24, 28 व 31 मई, 4, 7,11, 14, 18, 21, 25, 28 जून तक, कांटाबांजी हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस (2862) राउरकेला तक 21, 24, 28 व 31 मई, 4, 7, 11,. 14, 18, 21, 25 व 28 जून तक कम दूरी तय करेगी.

डायवर्ट की गयीं रेलगाड़ियां

पुरी योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (18477) को कक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड से 20 व 27 मई, 3, 10, 17 व 24 जून तक, योग नगरी ऋषिकेश पुरी एक्सप्रेस (18478) को झारसुगुड़ा, संबलपुर, कटक के मार्ग पर 22 मई, 1, 8, 15, 22 व 29 जून को चलाया जायेगा. आरा गुर्ग साउथ बिहार (13288) को कांड्रा सीनी से 20, 25, 27 मई, 3, 10, 17 व 24 जून, दुर्ग आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287) सीनी कांड्रा से 24, 31 मई, 7, 14, 21 व 28 जून तक चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >