सीतारामडेरा थानांतर्गत ह्यूमपाइप रोड के रहने वाले नारायण माइती की बेटी के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन लिया और फरार हो गये.
Jamshedpur News :
सीतारामडेरा थानांतर्गत ह्यूमपाइप रोड के रहने वाले नारायण माइती की बेटी के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन लिया और फरार हो गये. इस संबंध में नारायण माइती ने सीतारामडेरा थाना में केस दर्ज कराया है. घटना 13 जून की रात करीब 7:30 बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायण माइती अपनी बेटी दीपा माइती और नतनी को घुमाने के लिए डिजनीलैंड मेला लेकर गये थे. मेला घूमने के बाद तीनों स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान न्यू सिविल कोर्ट दुर्गा पूजा मैदान के पास पीछे से बाइक पर दो युवक आये और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये. घटना के बाद उन्होंने हल्ला कर उनका पीछा किया. लेकिन अंधेरा होने के कारण दोनों मौके से फरार हो गये. उन्होंने बताया कि चेन की कीमत करीब दो लाख रुपये थी.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.