Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में गिरा रात का तापमान, 11 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में रात का तापमान गिरने लगा है. हालांकि, अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है. मौसम विभाग ने कहा है कि 11 दिसंबर से ठंड और बढ़ेगी.

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में रात का तापमान गिरने लगा है. आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग ने कहा है कि 11 दिसंबर से जमशेदपुर में ठंड बढ़ जाएगी.

जमशेदपुर में अब तक नहीं पड़ी कड़ाके की ठंड

दिसंबर का पहला सप्ताह समाप्त होने को आया, लेकिन लोगों को कड़ाके की ठंड का अब तक अहसास नहीं हुआ. मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा गया है कि 11 दिसंबर से रात में ठंड का अहसास होगा.

11 दिसंबर से 12 डिग्री हो जाएगा रात का न्यूनतम तापमान

रात का न्यूनतम तापमान 11 दिसंबर से 12 डिग्री सेल्सियस तक हो जाने का अनुमान है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को सुबह जो आंकड़े जारी किए, उसके मुताबिक, जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आई है. वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है.

सामान्य से अधिक है रात का न्यूनतम तापमान

लौहनगरी के नाम से मशहूर जमशेदपुर में गुरुवार को दिन का उच्चतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. रात का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक था. आर्द्रता अधिकतम 62 प्रतिशत और न्यूनतम 54 प्रतिशत थी.

Also Read

Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में 8 दिसंबर से बारिश के आसार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों का तापमान घटा, झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >