जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में बदलेगा ट्रैफिक, 4 सितंबर को इतने घंटे भारी वाहनों पर रहेगी रोक

जन्माष्टमी के अवसर पर जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव की घोषणा की है. 4 सितंबर को शाम 4 बजे से रात 2 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है.

जमशेदपुर: कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शहर में विधि-व्यवस्था और भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक परिचालन में बदलाव किया है. इसको लेकर उपायुक्त, एसएसपी और ट्रैफिक डीएसपी की ओर से संयुक्त आदेश भी जारी कर दिया गया है.

शाम 4 बजे से रात 2 बजे तक लागू रहेगा आदेश

जारी आदेश में चार सितंबर की दोपहर चार बजे से रात दो बजे तक बस को छोड़ कर सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. जाम और दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से यह आदेश जारी किया गया है.

इस आदेश के बारे में जिले के सभी ट्रैफिक थाना प्रभारी और अन्य थाना के प्रभारियों को सूचना दे दिया गया है. इस मौके पर पुलिस- प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जन्माष्टमी के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >