jamshedpur sporting association governing body : अतुल भटनागर, वरुण बजाज व कैप्टन मनीष सिन्हा जेएसए गवर्निंग बॉडी में

जमशेदपुर. टाटा स्टील के सहयोग से संचालित जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) का पुर्नगठन किया गया है.

जमशेदपुर. टाटा स्टील के सहयोग से संचालित जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) का पुर्नगठन किया गया है. जेएसए के अध्यक्ष और टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम ने नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की है. टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी अतुल भटनागर को स्वर्गीय रितुराज सिन्हा की जगह जेएसए का वाइस प्रेसिडेंट और जेएसए हॉकी कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है. इसके अलावा टाटा स्टील के कारपोरेट सर्विसेज के चीफ वरुण बजाज को जेएसए वालीबॉल कमेटी का चेयरमैन और जेएसए का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है. वह प्रणय सिन्हा की जगह लेंगे. प्रणय सिन्हा टाटा स्टील से रिटायर हो चुके है. टाटा स्टील के हेड स्पोटर्स एकेडमिक हेमंत गुप्ता के कंपनी छोड़ने के बाद उनकी जगह टाटा स्टील के हेड स्पोटर्स इवेंट व ट्रेनिंग सेंटर कैप्टन मनीष सिन्हा को जेएसए का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम ने उम्मीद जतायी है कि ये सारे लोग इस क्षेत्र में खेलकूद को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभायेंगे. जेएसए पिछले 80 वर्षों से जमशेदपुर में खेलकूद को बढ़ावा देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >