बिरसानगर: गांजा कारोबारी भागीरथ दास के घर में छापा, 250 ग्राम गांजा व प्रतिबंधित कछुआ जब्त

देर रात आरोपी के खिलाफ बिरसानगर थाना में पुलिस के द्वारा और वन विभाग के द्वारा अलग से केस करने की कार्रवाई की जा रही थी

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

धालभूम एसडीओ पारुल सिंह ने शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे बिरसानगर जोन नंबर 8 स्थित गांजा कारोबारी भागीरथ दास के घर में छापेमारी की. घर से 250 ग्राम गांजा के अलावा प्रतिबंधित एक कछुआ जब्त किया है. छापेमारी के वक्त गांजा कारोबारी भगीरथ दास घर में नहीं था. खबर लिखे जाने तक गांजा कारोबारी के खिलाफ बिरसानगर थाना में नामजद केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी. वहीं वन विभाग की टीम प्रतिबंधित कछुआ को लेकर वन एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई अलग से करने भी की तैयारी की जा रही थी.छापेमारी के दौरान घर के अंदर बड़े साइजों को मुर्गा समेत अन्य जानवर भी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >