Jamshedpur News : रैगिंग किसी भी रूप में अस्वीकार्य : डॉ महालिक

Jamshedpur News : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर में विद्यार्थियों के बीच रैगिंग के दुष्परिणामों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए एंटी रैगिंग अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में एंटी रैगिंग अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन

Jamshedpur News :

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर में विद्यार्थियों के बीच रैगिंग के दुष्परिणामों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए एंटी रैगिंग अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज परिसर में एक सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना था. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने की. उन्होंने कहा कि रैगिंग किसी भी रूप में अस्वीकार्य है. यह संस्थान की गरिमा को ठेस पहुंचाती है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि एक-दूसरे के प्रति सहयोग, सम्मान और मित्रता का व्यवहार रखें. विशेष वक्ता डॉ. आलोक कुमार चौबे ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों, यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) के एंटी रैगिंग रेगुलेशन्सऔर शिकायत निवारण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया.

कार्यक्रम का सफल आयोजन एंटी रैगिंग सेल की को-ऑर्डिनेटर प्रो. सुनीता गुड़िया के नेतृत्व में किया गया. सेल के सदस्य प्रो. सुभाष चंद्र दास ने विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल और कॉलेज में गठित आंतरिक शिकायत निवारण समिति की कार्यप्रणाली के बारे में बताया. कार्यक्रम में प्रो शाहिना नाज, प्रो. अरविंद कुमार साहू, प्रो सुनीता गुड़िया समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >