JAMSHEDPUR PRESS CLUB WIN : जमशेदपुर प्रेस क्लब ने रांची को 8 विकेट से हराया

JAMSHEDPUR SPORTS NEW. रांची के जेके इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को जमशेदपुर प्रेस क्लब व रांची प्रेस क्लब के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया.

जमशेदपुर. रांची प्रेस क्लब की ओर से जेके इंटरनेशनल स्कूल, रांची में आयोजित मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को जमशेदपुर व रांची प्रेस क्लब के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया. इसमें जमशेदपुर प्रेस क्लब की टीम आठ विकेट से विजयी रही. रांची की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए. मोनू ने 21, अभिषेक ने 16 व सतीश ने नाबाद 12 रन बनाए. जमशेदपुर के प्रसन्नजीत व निसार ने दो-दो विकेट लिये. रणधीर, चाणक्य व शुभदर्शी को एक-एक विकेट मिला. जवाब में जमशेदपुर की टीम 8.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाकर मैच जीत लिया. शुभदर्शी ने नाबाद 39 रन व आनंद कुमार ने 15 रन बनाए. शुभदर्शी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. उन्होंने पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >