जमशेदपुर: बिजली तार व पोल के बगल से पेड़ों की डाली काटने और मरम्मत कार्य के लिए बुधवार को कदमा व मानगो में दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक एनएच-33 स्थित मुखिया डांगा, पलासबनी, बराबांकी, सालबनी, मोदनबेरा व अन्य इलाके में बिजली कटेगी.
दोपहर दो से शाम चार बजे तक उलियाान ग्रीन पार्क, रामनगर, सोनारी नौलखा अपार्टमेंट व आस-पास में बिजली नहीं रहेगी. वहीं, सिदगोड़ा पावर सब स्टेशन से जुड़े भुइयांडीह फीडर से तीन घंटे बिजली ठप रहेगी.
