Japan Para-Badminton: टाटा स्टील कर्मचारी का कमाल, नौकरी के साथ पैरा बैडमिंटन में दिखाया दम और जापान से ले आए सिल्वर

जमशेदपुर के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी उमेश विक्रम कुमार ने टोक्यो में हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 में पुरुष एकल वर्ग में रजत पदक जीता है. टाटा स्टील में कार्यरत उमेश का यह दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन है.

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर के अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी उमेश विक्रम कुमार ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शहर और देश का नाम रोशन किया है. टोक्यो, जापान में 8 से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 में उमेश विक्रम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल वर्ग में रजत पदक जीता.

फाइनल तक शानदार खेल का प्रदर्शन

टूर्नामेंट के दौरान जमशेदपुर के इस स्टार शटलर ने बेहतरीन खेल और रणनीति के दम पर अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए फाइनल तक का सफर तय किया. खिताबी मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद उमेश को रजत पदक से संतोष करना पड़ा. हालांकि, उनके इस प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित किया कि वह अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं.

टाटा स्टील में कार्यरत हैं उमेश

टाटा स्टील में कार्यरत उमेश विक्रम कुमार का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार यह दूसरा बड़ा प्रदर्शन है. हाल के दिनों में पेरू पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद जापान में मिला रजत पदक उनकी मेहनत और निरंतरता को दर्शाता है.

उमेश की इस उपलब्धि पर जमशेदपुर के खेल प्रेमियों, टाटा स्टील के स्पोर्ट्स विभाग और स्थानीय खेल संघों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है. खेल विशेषज्ञों का मानना है कि उमेश का यह शानदार फॉर्म आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए और भी पदक ला सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >