Jamshedpur News : उलीडीह का युवक कोलकाता से गायब

Jamshedpur News : उलीडीह थाना अंतर्गत मून सिटी निवासी गुरविंदर सिंह गत 16 नवंबर से कोलकाता के हावड़ा से लापता हैं. उनका मोबाइल भी बंद है. गुरविंदर सिंह का तीन दिनों बाद भी पता नहीं चलने पर पत्नी रिया कौर ने उलीडीह थाना में लिखित शिकायत की है.

Jamshedpur News :

उलीडीह थाना अंतर्गत मून सिटी निवासी गुरविंदर सिंह गत 16 नवंबर से कोलकाता के हावड़ा से लापता हैं. उनका मोबाइल भी बंद है. गुरविंदर सिंह का तीन दिनों बाद भी पता नहीं चलने पर पत्नी रिया कौर ने उलीडीह थाना में लिखित शिकायत की है. रिया कौर के अनुसार पति ( गुरविंदर सिंह) पूर्व में पारडीह में एक कार्टून कंपनी में सुपरवाइजर का काम करते थे. चुनाव के दौरान वे जिला प्रशासन का प्रचार वाहन चला रहे थे. चुनाव खत्म होने के बाद पति निजी कार्य से कोलकाता गये थे. 16 नवंबर की रात 8 बजकर 11 मिनट पर बात हुई थी. उन्होंने खाता में एक हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा. जिसे उन्होंने एटीएम से निकाला भी था. उसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया. अभी तक मोबाइल बंद है. पति के गायब होने से बेटी भी परेशान है. पुलिस पति का जल्द से जल्द पता लगाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >