Jamshedpur News :
जनसंघ स्थापना काल से सक्रिय भाजपा के पूर्व जिला संयोजक स्व. सच्चिदानंद राय की याद में रविवार को विद्यापतिनगर स्थित कुंवर सिंह मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में उनके साथ संगठन में काम करनेवालों के अलावा, कई शुभचिंतक व पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. लोगों ने उनके साथ काम के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया. संजीव कुमार ने कहा कार्यकर्ता की चिंता करना, त्याग और विचारों की प्रतिबद्धता करने की बात सच्चिदानंद राय से सीखनी चाहिए. अनिल सिंह ने कहा जमशेदपुर में ही नहीं पूरे कोल्हान में सच्चिदानंद राय ने संगठन को खड़ा किया. समर्पण और त्याग भावना से परिपूर्ण उनका व्यक्तित्व था. श्रद्धांजलि देनेवालों में तुलसी भवन के महासचिव प्रसेन्नजीत तिवारी, राजीव कुमार, हरिराम ओझा, बलवीर मंडल, संजय सिंह समेत कई प्रमुख लोग शामिल रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
