Jamshedpur News : मानगो नगर निगम क्षेत्र में खुलेंगे तीन नये अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, भवन की तलाश शुरू
Copied link
मानगो नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाने के लिए तीन नये अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुलेगा.
Jamshedpur News :
मानगो नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाने के लिए तीन नये अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुलेगा. मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने बताया कि निगम अपने क्षेत्र में नये ”अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर” स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए उपयुक्त स्थानों की तलाश की जा रही है. यह निर्णय निगम की पहली बोर्ड बैठक में लिया गया था. जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों को उनके घर के समीप बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है.
इन तीन स्थानों पर होगी नये केंद्रों की स्थापना
मानगो क्षेत्र के वारिस कॉलोनी में ओल्ड पुरुलिया रोड, शिव मंदिर लाइन शंकासोई रोड नंबर-5 और तीसरा सेंटर बावनगोड़ा में खोला जायेगा. निगम क्षेत्र में अब तक कुल 15 केंद्रों की स्वीकृति मिल चुकी है. जिनमें से 8 केंद्र वर्तमान में संचालित हैं. जिन क्षेत्रों में सरकारी भवन उपलब्ध नहीं हैं. वहां किराये के भवनों का चयन कर स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन किया जायेगा. इसी क्रम में डिमना मध्य विद्यालय (हिल व्यू स्कूल) में सेंटर के संचालन के लिए एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी है.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.