Jamshedpur News : शहर में बनने वाले तीन नये फ्लाइओवर देगा शहरवासियों को ट्रैफिक जाम व दुर्घटना से मुक्ति

Jamshedpur News: शहर के अंदर प्रस्तावित तीन नये फ्लाई ओवर शहरवासियों को ट्रैफिक जाम व दुर्घटना से मुक्ति दिलाने में कारगर साबित हो सकती है.

पहले जेएनएसी करेगा सर्वे, फिर तीनों फ्लाइओवर का बनेगा डीपीआर

तीनों फ्लाइओवर में लीज एरिया पड़ेगा, इस कारण कंपनी से जमीन की एनओसी भी लेनी होगी

सबकुछ ठीक रहा, तो अगले डेढ़-दो सालों में शहर की तस्वीर बदलेगी

Jamshedpur News:

शहर के अंदर प्रस्तावित तीन नये फ्लाई ओवर शहरवासियों को ट्रैफिक जाम व दुर्घटना से मुक्ति दिलाने में कारगर साबित हो सकती है. इस संबंध में जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने दावा किया कि सबकुछ ठीक रहा, तो अगले डेढ़-दो सालों में शहर की तस्वीर बदलेगी. खासकर ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटना में कमी आयेगी. उन्होंने बताया कि शहर के अंदर तीन नये फ्लाइओवर बनाने के लिए जेएनएसी खुद से या फिर टेक्निकल टीम से प्रोजेक्ट का सर्वे करवायेगा. फिर तीनों फ्लाइओवर का डीपीआर बनेगा. चूंकि तीनों फ्लाइओवर में लीज एरिया पड़ेगा, इस कारण कंपनी से जमीन के लिए एनओसी भी लेनी होगी. कुल मिलाकर नये प्रस्ताव के नाम पर जेएनएसी ने इसका आरंभिक खाका तैयार कर जिला योजना चयन समिति में पारित कर ली है. वहीं राज्य सरकार के स्तर पर इसकी मंजूरी के बाद जेएनएसी आगे का कदम उठायेगा.

वर्जन…

शहर में तीन फ्लाइओवर बनाने के लिए जेएनएसी ने एक प्रस्ताव पारित कर विभाग में मंजूरी के लिए भेजा है. कृष्ण कुमार, उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अक्षेस.

कहां बनेगा ये फ्लाई ओवर

1.बिष्टुपुर -आदित्यपुर पुल के समीप से टॉल ब्रिज तक फ्लाइओवर

2. पुराना बस स्टैंड से लिट्टी चौक के समीप दूसरा फ्लाईओवर

3.साकची गोलचक्कर से लेकर स्टेट माइल रोडB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >