jamshedpur news : टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में बढ़ेगा एक और कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

5 व 6 जून से प्रभावी होगी नयी व्यवस्था, अब 20 की जगह 21 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

jamshedpur news : दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और उनकी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए ट्रेन (18183-18184) टाटानगर-बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है. रेलवे द्वारा इस लोकप्रिय ट्रेन में एक अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी चेयर कार (एलडब्ल्यूएससीजेड) कोच जोड़ने की आधिकारिक घोषणा की गयी है. इस नये कोच के जुड़ने के बाद ट्रेन की कुल क्षमता में इजाफा होगा. अब यह ट्रेन 20 कोचों के बजाय कुल 21 कोचों के साथ पटरी पर दौड़ेगी. इससे मुख्य रूप से द्वितीय श्रेणी में सफर करने वाले दैनिक और आम यात्रियों को सीटों की उपलब्धता में बड़ी राहत मिलेगी. रेलवे प्रशासन के अनुसार, संशोधित कोच संरचना के तहत ट्रेन संख्या 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में यह व्यवस्था 5 जून से टाटानगर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन में प्रभावी होगी. वहीं, ट्रेन संख्या 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की सेवा 6 जून से बक्सर से खुलने वाली ट्रेन में शुरू की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >