सोनारी बाल विहार निवासी व सेवानिवृत्त बैंक कर्मी पूरनचंद्र प्रमाणिक के खाता से साइबर गिरोह ने 4.98 लाख रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में पूरनचंद्र प्रमाणिक ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार साइबर ठग ने पूरनचंद्र प्रमाणिक को पेंशन कार्ड बनाने का झांसा दिया. जिसके लिये उसने लिंक भेजा. पूरनचंद्र प्रमाणिक बदमाश के झांसा में आ गये. जिसके बाद ठग ने बारी-बारी से उनके खाते से 4.98 लाख रुपये की निकासी कर ली. साइबर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मानगो : फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर खाता से ₹2.63 लाख उड़ाये
जमशेदपुर.
मानगो जवाहरनगर क्रॉस रोड-3 निवासी साहिद सरद से साइबर गिरोह ने कंपनी का फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर 2.63 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में साहिद सरद ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार साहिद ने सोशल मीडिया पर एक कंपनी का विज्ञापन देखा था. जिसके फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी के अधिकारी ने साहिद को फोन किया और फ्रेंचाइजी का झांसा देकर अलग- अलग बार में 2.63 लाख रुपये की निकासी कर ली. बाद में बदमाश ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया.