Jamshedpur News : सिदगोड़ा में नशा के लिये वसूली करने वाले युवक की दुकानदारों ने कर दी पिटाई

Jamshedpur News : बारीडीह बाजार में नशा के लिये दुकानदारों ने रुपये की वसूली करने वाले युवक की मंगलवार को जमकर पिटाई कर दी. पिटाई करने के बाद दुकानदारों ने युवक को सिदगोड़ा थाना की पुलिस को सौंप दिया.

Jamshedpur News :

बारीडीह बाजार में नशा के लिये दुकानदारों ने रुपये की वसूली करने वाले युवक की मंगलवार को जमकर पिटाई कर दी. पिटाई करने के बाद दुकानदारों ने युवक को सिदगोड़ा थाना की पुलिस को सौंप दिया. युवक राजेश गिरी बिरसानगर जोन नंबर-8 का रहने वाला है. युवक की कार्यशैली से दुकानदारों में काफी आक्रोश था.

दुकानदारों के अनुसार राजेश गिरी अक्सर बारीडीह बाजार में दुकानदारों से नशा के लिये रुपये की मांग करता था. मंगलवार को भी वह दुकानदार से रुपये छीनने का प्रयास कर रहा था. इसी कारण दुकानदारों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >