Jamshedpur News : रोलाडीह की टुसू प्रतिमा को मिला प्रथम पुरस्कार

Jamshedpur News : परसुडीह क्षेत्र के तेतुल बागान ब्वॉयज क्लब की ओर से टुसू मेला का आयोजन किया गया.

टुसू पर्व हमारी पहचान : मंगल कालिंदी

Jamshedpur News :

परसुडीह क्षेत्र के तेतुल बागान ब्वॉयज क्लब की ओर से टुसू मेला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर क्षेत्र की समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित थे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वजीत भगत, बिरजू पात्रो, पंचायत समिति सदस्य सोमवारी पात्रो, स्वतंत्रता सेनानी मानिक बारदा और ग्राम प्रधान सुखलाल हेंब्रम शामिल हुए. मेले में आकर्षक टुसू प्रतिमाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें दर्जनों टोलियों ने हिस्सा लिया. बेहतर कलाकृति और प्रस्तुति के आधार पर रोलाडीह की टोली को प्रथम पुरस्कार दिया गया. दूसरे स्थान पर भूमिज टोला गदड़ा, तीसरे पर सरजामदा घंटी टोला, चौथे पर राजू पात्रो व टीम, पांचवें पर गोतोरबेड़ा, छठे पर बिराज रुईदास व टीम और सातवें स्थान पर बलराम पात्रो व टीम रही. अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया.

मुख्य अतिथि विधायक मंगल कालिंदी ने अपने संबोधन में कहा कि टुसू पर्व हमारी पहचान है. ऐसे आयोजनों से आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ी रहती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश सिंह, रणधीर सिंह, विवेक गुप्ता, बबलू गुप्ता, गणेश भूमिज, जेना जामुदा, भूपति सरदार, कृष्णा दास, धनेश्वर, सुखराम हेंब्रम, सुभाष बारदा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >