Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में एक सप्ताह का ही बचा है गॉज व बैंडेज

Jamshedpur News : साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में दवा सहित गॉज व बैंडेज खत्म होने वाली है.

Jamshedpur News :

साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में दवा सहित गॉज व बैंडेज खत्म होने वाली है. इमरजेंसी व वार्ड के कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल में गॉज व बैंडेज एक सप्ताह तक ही चलेगी. अगर जल्द से जल्द इसकी आपूर्ति नहीं की गयी तो मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है. वहीं अस्पताल के अधीक्षक ने पूर्व अधीक्षक के द्वारा दवा व अन्य सामानों की खरीदारी के लिए निकाले गये टेंडर को रद्द कर दिया है. रांची कॉरपोरेशन से दवा व अन्य सामान नहीं आती है तो मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है.बता दें कि अस्पताल में अधिकतर गरीब तबके के मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं. उन लोगों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं होती है कि बाहर से दवा लाकर इलाज करा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >