Jamshedpur News : जमीनी हकीकत जानने गांवों में पहुंचे अफसर, आंगनबाड़ी से लेकर पीडीएस दुकानों तक की जांच की

Jamshedpur News : जिले में सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन 'एक्शन मोड' में है.

नोडल पदाधिकारियों ने प्रखंडों व नगर निकायों का किया औचक निरीक्षण

Jamshedpur News :

जिले में सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ”एक्शन मोड” में है. डीसी कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर प्रत्येक गुरुवार को चलने वाले विशेष निरीक्षण अभियान के तहत अधिकारियों की टीम ने सभी प्रखंडों और नगर निकाय क्षेत्रों में जाकर जमीनी स्थिति का आकलन किया. इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, स्वास्थ्य उपकेंद्र और जन वितरण प्रणाली दुकानों की जांच की गयी.

शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष फोकस

पदाधिकारियों ने मनरेगा कार्यस्थलों और पंचायत भवनों का भी दौरा किया. आंगनबाड़ी में पोषाहार वितरण, स्कूलों में पठन-पाठन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता की पड़ताल की.

चिह्नित कमियों का तुरंत किया जायेगा दूर

डीसी कर्ण सत्यार्थी ने सभी नोडल पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां या समस्याएं सामने आ रही हैं, उनका त्वरित निराकरण किया जाये. उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर निरंतर निगरानी से ही योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ेगी और सेवा वितरण प्रणाली सुदृढ़ होगी. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर कोताही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी.

किस अधिकारी ने कहां संभाली कमान

एसडीएम धालभूम : बोड़ाम प्रखंड की मुकरूडीह पंचायत.

विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी : धालभूमगढ़ की जुनबनी पंचायत.

जिला कल्याण पदाधिकारी : घाटशिला की जोडिसा पंचायत.

निदेशक एनइपी : गुड़ाबांदा की मुड़ाकाटी पंचायत.

डीसीएलआर घाटशिला : बहरागोड़ा की भुतिया पंचायत.

जिला परिवहन पदाधिकारी : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र.

उप निर्वाचन पदाधिकारी : जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र.

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी : मानगो नगर निगम क्षेत्र.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >