Jamshedpur News: सीएम हेमंत सोरेन से मिलीं नौशीन खान, मुख्यमंत्री ने दी जीत की बधाई

Jamshedpur News: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने गुरुवार को जुगसलाई नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को रांची में शिष्टाचार मुलाकात की.

जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता : अध्यक्ष

Jamshedpur News:

झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने गुरुवार को जुगसलाई नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को रांची में शिष्टाचार मुलाकात की. झारखंड विधानसभा में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने नौशीन खान को हालिया चुनाव में मिली शानदार जीत के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि वे अपनी नयी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जुगसलाई के विकास और जनसमस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी.

इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी भी उपस्थित थे. सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं. मुलाकात के दौरान हिदायतुल्लाह खान ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र में जनकल्याण की योजनाओं को और गति मिलेगी. नौशीन खान ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक सौहार्द के दृष्टिकोण से एक आदर्श क्षेत्र बनाने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >