Jamshedpur News : झारखंड में जल्द शुरू होगा माइंस टूरिज्म, पर्यटन विभाग रेस

Jamshedpur News : झारखंड प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में एक नये स्तर पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है. पर्यटन विभाग आने वाले समय में एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में कई नये एक्टिविटी को जल्द शुरू करने जा रही है.

किरीबुरू में सेल के वरीय अधिकारियों के साथ चल रही बातचीत

Jamshedpur News :

झारखंड प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में एक नये स्तर पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है. पर्यटन विभाग आने वाले समय में एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में कई नये एक्टिविटी को जल्द शुरू करने जा रही है. इसको लेकर पर्यटन विभाग की ओर से काम जारी है. आने वाले दिनों में एडवेंचर टूरिज्म की इच्छा की पूर्ति के लिए राज्य के लोगों को दूसरे राज्य नहीं जाना पड़ेगा. उक्त बातें झारखंड राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को सोनारी हवाई अड्डा पर आयोजित स्काई डाइविंग फेस्टिवल-2025 के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि कही. उन्होंने कहा कि झारखंड को माइंस का राज्य कहा जाता है. ऐसे में झारखंड पर्यटन विभाग माइंस टूरिज्म विकसित करने पर काम कर रहा है. जहां लोग माइंस उत्खनन को देख सकेंगे. इसको लेकर करीबुरु में सेल के साथ बात चल रही है.

मेक माई ट्रीप के साथ वार्ता जारी

पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि मेक माई ट्रीप के साथ भी कई आयामों को शुरू करने को लेकर बात चल रही है. उन्होंने बताया कि एक साल के भीतर झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में कई नई चीजें देखने को मिलेगी. इससे झारखंड सरकार को राजस्व भी मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >