Jamshedpur News : निकाय चुनाव को लेकर झामुमो ने कसी कमर

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आगामी निकाय चुनाव में अपनी जीत का परचम लहराने के लिए बिसात बिछा दी है. शनिवार को कदमा उलियान स्थित निर्मल महतो सेवा सदन में पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.

मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया के लिए प्रत्याशियों की सूची 27 तक सौंपने का निर्देश

Jamshedpur News :

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आगामी निकाय चुनाव में अपनी जीत का परचम लहराने के लिए बिसात बिछा दी है. शनिवार को कदमा उलियान स्थित निर्मल महतो सेवा सदन में पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चुनावी तैयारियों को धार देने और विपक्ष को कड़ी टक्कर देने के लिए ठोस रणनीति पर मंथन किया गया. बाघराय मार्डी ने कहा कि निकाय चुनाव पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और झामुमो पूरी मजबूती के साथ चुनावी समर में उतरेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखें. बैठक में झामुमो के वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, हिदायतुल्लाह खान, राजू गिरि, बारी मुर्मू समेत अन्य मौजूद थे.

चुनाव लड़ने के इच्छुक सशक्त दावेदारों की सूची जिला कमेटी को सौंपे

जिला कमेटी ने मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत (नगर निगम क्षेत्र) के अंतर्गत आने वाले सभी अध्यक्षों और सचिवों को कड़ा निर्देश दिया है. पार्टी ने 27 जनवरी तक मेयर और वार्ड सदस्य के पदों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक सशक्त दावेदारों की सूची जिला कमेटी को सौंपने को कहा है. जिला कमेटी इन नामों की समीक्षा करने के बाद अंतिम सूची झामुमो केंद्रीय समिति को भेजेगी, जहां से प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >