Jamshedpur News : नुवोको विस्टास कॉर्प में सुरक्षा माह का शुभारंभ

Jamshedpur News : जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट नुवोको विस्टास कॉर्प में सोमवार को सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर गुब्बारा छोड़कर व दीप जलाकर सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने का संकल्प लिया गया.

Jamshedpur News :

जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट नुवोको विस्टास कॉर्प में सोमवार को सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर गुब्बारा छोड़कर व दीप जलाकर सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से वीपी ऑपरेशन सुब्रतो मंडल, यूनियन के नेता संजीव श्रीवास्तव, विनय त्रिवेदी, एचआर हेड राजीव मिश्रा आदि मौजूद थे.

इस अवसर पर लोगों से आने वाले समय में सुरक्षित होकर काम करते हुए कंपनी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया. इसके साथ-साथ सुरक्षा के लिए अच्छे कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया गया. इस अवसर पर यूनियन के संजीव सिंह, विजय देव, एनबी थापा, प्रबंधन के वरिष्ठ पदाधिकारी व सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >