Jamshedpur News : साकची में दो दुकानदारों के बीच मारपीट

Jamshedpur News : साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के समीप गुरुवार को दो दुकानदारों के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट में गैस टंकी व चूल्हा दुकानदार गोपाल कुमार घायल हो गये.

Jamshedpur News :

साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के समीप गुरुवार को दो दुकानदारों के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट में गैस टंकी व चूल्हा दुकानदार गोपाल कुमार घायल हो गये. आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.

जिसके बाद घायल गोपाल कुमार इलाज कराने एमजीएम अस्पताल पहुंचे. जानकारी के अनुसार गोपाल कुमार व उसके पड़ोसी दुकानदार के बीच पूर्व में कुछ बातों को लेकर विवाद हो चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >