Jamshedpur News :
राखामाइंस के पास सोमवार को बरामद नर भालू के बच्चे का इलाज टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में चल रहा है. चिड़ियाघर में उसकी देखरेख की जा रही है. करीब 6 माह के भालू के इस बच्चे को यहां दूध पिलाया जा रहा है. उसको हल्की चोट लगी थी, जो अब ठीक हो रहा है. अब वह चल भी पा रहा है. सोमवार को रेस्क्यू कर उसे इलाज के लिए टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क लाया गया था. बता दें कि दलमा में हाल के दिनों में हाथियों के साथ बाघ और भालू भी दिखे हैं. जिससे वन विभाग में उत्साह है. वन विभाग द्वारा दलमा के आसपास की आबोहवा को और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
