Jamshedpur News :
टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कमेटी मेंबर रमाकांत करुआ ने यूनियन अध्यक्ष द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब सौंप दिया है. रमाकांत करुआ ने अध्यक्ष दीप्तेंदू चक्रवर्ती को उनके मेल आइडी पर जवाब भेजा है. सूत्रों ने बताया कि रमाकांत करुआ ने जारी कारण बताओ नोटिस में लगाये गये सभी आरोपों को नकार दिया है. साथ ही आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने कहा है कि कोई अनुशासनहीनता नहीं की है. उल्लेखनीय है कि शनिवार को अध्यक्ष ने रमाकांत को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें उनपर अनुशासनहीनता बरतने का आरोप लगाते हुए 72 घंटे में जवाब देने को कहा था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
