Jamshedpur News : उलीडीह में घर के सामने से महिला से चेन की छिनतई

Jamshedpur News : उलीडीह थानांतर्गत राजीव पथ निवासी प्रेमशीला देवी से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छिनतई कर फरार हो गये. घटना के बाद प्रेमशीला देवी के पति योगेश्वर महतो ने जानकारी उलीडीह पुलिस को दी.

सुबह की घटना पर देर शाम पूछताछ और मामले की जानकारी लेने पहुंची पुलिस

Jamshedpur News :

उलीडीह थानांतर्गत राजीव पथ निवासी प्रेमशीला देवी से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छिनतई कर फरार हो गये. घटना के बाद प्रेमशीला देवी के पति योगेश्वर महतो ने जानकारी उलीडीह पुलिस को दी. घटना सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे उलीडीह थाना से कुछ ही दूरी की है. योगेश्वर महतो ने बताया कि वह अपने किसी काम से बाहर गये थे. उसके बाद वह कार लेकर सुबह करीब 10.20 बजे अपने घर गये. कार को पार्किंग में लगाने के लिए उनकी पत्नी बाहर आयी और कार को सही तरीके से पार्किंग में खड़ी करने के लिए मदद करने लगी. उसी दौरान बाइक से दो बदमाश आये और उनके गले से सोने का चेन छीन कर मौके से फरार हो गये. जब तक वह कार से बाहर निकले तब तक अपराधी फरार हो चुके थे. उन्होंने बताया कि छीना गया चेन एक लाख से ज्यादा कीमत का थी. छिनतई करने वाले दोनों बदमाशों ने हेलमेट नहीं पहना था. घटना के बाद उन्होंने फौरन उलीडीह पुलिस को सूचना दी. लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. देर शाम को पुलिस मामले की छानबीन करने के लिए उनके घर पर आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >